हरिद्वार, जून 6 -- ऋण नहीं चुकाने पर कंपनी के कब्जे में ली गई संपत्ति में दोबारा जबरन प्रवेश करने के आरोप में पुलिस ने दादूपुर-गोविंदपुर निवासी प्रेमनाथ चौधरी और उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के लीगल रिप्रेजेंटेटिव कार्तिक चौहान की शिकायत के अनुसार, सरफेसी अधिनियम के तहत 27 मई को प्रशासन ने संपत्ति को सील कर कब्जे में लिया था। आरोप है कि उसी दिन बैंक की सील और ताला तोड़कर संपत्ति में प्रवेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- कब्जे में ली गई संपत्ति में दोबारा घुसने का मामला सामने यह भी पढ़ें- बुजुर्ग ने बेटे, बहु पर लगाया मकान पर कब्जा करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...