बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। एडीएम एफआर ने टायर कारोबारी की बंधक संपत्तियों पर नैनीताल बैंक को कब्जा दिलाने के मामले में कार्रवाई के लिए थाना बारादरी को पत्र भेजा था। पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया। इस कारण करीब दो करोड़ रुपये की वसूली रुकी हुई है। बैंक ने बुधवार को एक बार फिर एडीएम एफआर से कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है। नैनीताल बैंक की शाखा प्रभात नगर के प्राधिकृत प्राधिकारी ने बुधवार को एडीएम एफआर को पत्र दिया। उन्होंने बताया कि 29 जून 2021 को तत्कालीन एडीएम एफआर ने टायर कारोबारी की बंधक संपत्तियों पर कब्जा दिलवाने के लिए आदेश जारी किया था। उस समय बैंक ने कब्जा प्राप्त कर लिया मगर उसके बाद टायर कारोबारी ने सील तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया। इसकी एफआईआर थाना बारादरी में दर्ज कराई गई थी। टायर कारोबारी अनुचित तरीके से बैंक पर कम पैसे में समझौ...