झांसी, मई 17 -- ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी एक युवक ने गांव के कुछ लोगों के विरुद्ध भूमि पर अवैध कब्जा व विरोध पर मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई के लिए मांग की। पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र में दयाराम पुत्र स्वर्गीय गौरेलाल ने बताया कि 12 मई को गांव के कुछ लोग उसकी जमीन पर जबरन पिलर लगाकर कब्जे का प्रयास कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसके पिता के सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान उसको 18 टांके लगाए गए। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी रिश्तेदार महिला के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और विरोध करने पर ज...