कौशाम्बी, मार्च 24 -- कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव में सोमवार की शाम अवैध कब्जे का विरोध करने पर दंपती समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेलरहा पश्चिम निवासी बांकेलाल ने बताया कि गांव में उसकी भूमिधरी जमीन है। सोमवार की शाम पड़ोसी छोटेलाल, अपने भाई कृष्ण चंद्र व पुत्र कोमल तथा सचिन के साथ मिलकर इसमें कब्जा कर रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से मारना शुरू कर दिया। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे अजीत और पत्नी भानमती को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.