गोरखपुर, अप्रैल 17 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव निवासी दीनानाथ यादव की तहरीर पर गुरुवार को सीओ गीडा के आदेश पर गांव के ही शिवशंकर शुक्ला, उनकी पत्नी विद्यावती शुक्ला समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके दरवाजे पर बने चबूतरे को तोड़ते हुए सहन पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पिलर तोड़ने के विरोध पर ईंट-पत्थर से हमला, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.