बदायूं, मई 17 -- दातागंज तहसील के गांव चंदी नगला के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर पैमाइश टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक खाद के गड्ढों और आबादी की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी गई है। आरोप है कि राजस्व टीम ने आर्थिक लाभ और राजनीतिक दबाव के चलते अब तक जांच रिपोर्ट दाखिल नहीं की है। प्रार्थी टीकाराम, श्रीपाल, महीपाल और राजाराम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत अलापुर पट्टी फाजिल में कुछ काटा संख्या की भूमि, जो सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित है। गांव के ही दबंगों ने कानूनगो की शह पर जबरन कब्जा कर लिया है। यह भी पढ़ें- बीकेटी में हंगामा, एसडीएम व वकीलों में तीखी नोकझोंक ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें मकान गिरवाने और डराने-धमकाने की धमकी दी जा रही है। इस मा...