बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के लालगंज थानांतर्गत कोप गांव में कब्जेदारी के विवाद को लेकर हुए घमासान में पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। लाठी-डंडे, कुदाल, सब्बल से हुई मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को चोट आई थी। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कोप गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 18 मार्च को दिन में करीब तीन बजे विपक्षीगण हाथों में ईंट, सब्बल, लाठी-डंडा, कुदाल लेकर आए और उनके स्तर से जोड़ी गई नींव को उखाड़ने लगे। परिजनों ने जब नींव उखाड़ने से मना किया तो विपक्षियों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि गौरी ने जान से मारने की नीयत से सत्यवती मिश...