लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- लखीमपुर। ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव में परिवार के आठ लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए। कोर्ट के आदेश पर हसनपुर कटौली के ब्रजेश सिंह का कब्जा हटाने व निर्माण ढहाने के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई। यह देखकर परिवार पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसके समर्थन में किसान यूनियन के लोग भी आ गए और गांव में धरना शुरू कर दिया।गांव सधुआपुर से विस्थापित ब्रजेश ने कटौली में जमीन खरीदकर साल 2002 में घर बनाया था। इसी जमीन को कटौली के शिवशंकर जैन ने खरीदकर रजिस्ट्री करा ली थी। बाद में इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए वाद दायर किया। जिस पर सिविल कोर्ट ने ब्रजेश का निर्माण ढहा कर शिवशंकर को कब्जा कराने के आदेश दिए। पुलिस कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पहले भी पहुंची थी तो भारी विरोध के चलते पुलिस को वापस लौटना पड़ा। सोमव...