कब्जा हटाने गई वन विभाग की टीम से नोकझोंक, बैरंग लौटी टीम
बागपत, जून 5 -- बालैनी। बालैनी हिंडन नदी के पास वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने की सूचना पर जांच को पहुँची वन विभाग की टीम को जमीन पर कब्जा मिला। वन विभाग की टीम ने बुलडोजर से कब्जा हटाने की कोशिश की तो जमीन मालिकों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद टीम वापस लौट गई। बताया गया कि बालैनी हिंडन नदी पुल के समीप मेरठ निवासी अवनीश गोयल और नीरज मित्तल ने 100 बीघा से अधिक जमीन खरीद रखी है। कुछ दिन पहले उन्होंने जमीन को अपने कब्जे में लेकर चारदीवारी कर दी वन विभाग को पता चला कि उन्होंने वन विभाग की जमीन पर भी चारदीवारी कर दी है। गुरुवार को वन विभाग की टीम रेंजर श्रवण कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर पहुँची और जमीन की पैमाइश शुरू कर दी। शाम को पैमाइश में पता चला कि वन विभाग की जमीन पर कब्जा किया हुआ है जिसके बाद टीम ने बुलडोजर से कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.