गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद। नगर निगम ने व्यापारियों को किराये पर दी गईं दुकानों में हुए अतिरिक्त निर्माण को हटाने का नोटिस भेजा है। इसके विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को कंपनी बाग स्थित पुराने बाजार में प्रदर्शन किया। पैदल मार्च निकालकर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। नगर निगम की 1702 दुकानों का किराया डीएम सर्किल रेट के हिसाब से बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही। इसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं। अब निगम उन व्यापारियों को नोटिस भेज रहा, जिन्हें नगर निगम द्वारा किराये पर दी गईं दुकानों पर हुए अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया है। ये नोटिस संपत्ति अधीक्षक की तरफ से व्यापारियों को भेजे जा रहे हैं। नोटिस में लिखा है कि नगर निगम ने जितने वर्गफुट के लिए किराये पर जगह आवंटित की है, यदि उससे अतिरिक्त निर्माण किया गया है तो उसे खुद तोड़ लिया जाए। नहीं तो नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.