कब्जा हटाने की शिकायत पर धमकी देने का आरोप
इटावा औरैया, मई 12 -- भरथना। ग्राम सुजीपुर निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने 20 दिसंबर 2025 को सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने को लेकर शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद गांव के ही कुछ लोग उससे रंजिश मानने लगे। विपक्षी उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। युवक का कहना है कि वह लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत और परेशान है। पीड़ित ने थाना पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- फर्जी बैनामा कर जमीन कब्जाने और मारपीट की धमकी का आरोप यह भी पढ़ें- जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, दी तहरीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.