पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। तेईस साल पहले के मामले में तीन सगे भाइयों पर चक मार्ग पर कब्जा करने का आरोप साबित न होने पर अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। साल 2003 में पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर निवासी सरदारा सिंह पुत्र भगत सिंह ने पूरनपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम नवदिया में नदी किनारे उसकी जमीन के पास चक रोड पर जोगराज सिंह, मलूक सिंह व हरवंत सिंह पुत्रगण कुंदन सिंह ने कब्जा कर रखा है, जिसकी वजह से उसे अपने खेत पर आने जाने में परेशानी होती है। जिसकी उसने पैमाइश करवाई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों भाईयों को जेल भिजवा दिया। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर पाल ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद आरोप साबित न होना पाते हुए त...