कब्जा मुक्त हुई जमीन पर निगरानी को बनेगा तंत्र
पीलीभीत, जून 15 -- पीलीभीत। पिछले दिनों कब्जा मुक्त कराई गई वन विभाग की जमीन पर निगरानी के लिए ई सर्विलांस टावर लगाए जाएंगे। साथ वॉच टावर बनेंगे। ताकि दोबारा अतिक्रमण जैसी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। पिछले दिनों फरवरी और मई माह में खुटार के जंगल से सटे पीलीभीत के वन क्षेत्र पर कब्जे की रिपोर्ट के बाद प्रशासनिक समन्वय बना कर अतिक्रमण को हटवाया गया था। अब यहां पर इस बात के लिए तैयारी की जा रही है कि जंगल की जमीन पर दोबारा कब्जा न होने पाए। यहां बता दें कि शाहजहांपुर की खुटार रेंज से पीटीआर को 2019 में जमीन हस्तांरित की गई थी। इस पर लंबे समय से कब्जा था। कब्जा मुक्त हुई जमीन पर पौधरोपण के अलावा वाच टावर और निगरानी तंत्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए वनाधिकारियों ने कागजी प्रक्रिया शुरू करा दी है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.