कबूतर बाजी में बलवा करने के छह आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर, मई 1 -- नकुड़। पुलिस ने अंबेहटा में हुए झगड़े और बलवे के मामले में वांछित चल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बेसबॉल के डंडे भी बरामद किए हैं। शुक्रवार को थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि बीते 30 अप्रैल की रात इस्लामनगर रोड़ पर अम्बेहटा में कबूतर बाजी को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जमकर संघर्ष हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने अम्बेहटा-गंगोह रोड़ स्थित एक आम के बाग से मेहरदीन, अफजाल, नदीम, लोकेश, अर्जुन और अरुण, निवासीगण मोहल्ला झाबरी, अंबेहटा को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- पशु पैठ में भैंस खरीदने को लेकर मारपीट, हंगामा और फायरिंग पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.