बहराइच, जुलाई 7 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज थाने के कस्बे के एक युवक से बौंड़ी थाने के एक गांव निवासी नटवरलाल ने विदेश में भारी भरकम पगार पर नौकरी दिलाने के बहाने क ई किश्तों में 1.60 लाख ठग लिए। युवक दुबई में फंस गया। उससे बेगार कराई गई । किसी प्रकार युवक वतन वापस आया। उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की है। कैसरगंज थाने व कस्बे निवासी मोहम्मद दिलशाद से विदेश में भारी भरकम पगार पर नौकरी दिलाने के बहाने बौंड़ी थाने के नंदवल गांव निवासी एक नटवरलाल न लगभग 1. 60 लाख रुपये ठग लिए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर 75 हजार की ठगी सीएम पोर्टल पर शिकायत दिलशाद को वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा दिया गया दिलशाद जब दुबई पहुंचा। तो वहां पर उसको कुछ दिन तक काम ही नहीं मिला। दुबई में द...