सहारनपुर, मार्च 15 -- रामपुर मनिहारान। गांव चुनहेटी गाड़ा में कबूतरबाजी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पत्थर और डंडे चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने चार युवकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी शावेज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कुछ दिन पहले मोहल्ले के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। लोगों ने बीच-बचाव करा मामला शांत कराया दिया था। आरोप है जब वह भांजे समीर के साथ घर से बाहर निकला तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्थरों और डंडों से मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है घटना का वीडियो भी उनके पास है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कबूतर को लेकर हुई कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्त...