गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में फल कारोबारी के बेटे की हत्या कबूतरबाजी के दौरान हुए झगड़े के बाद की गई थी। पुलिस ने चाकू मारने वाले नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। चाकू बरामद कर आरोपी को किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि अयान का लगभग 15 दिन पहले नाबालिग आरोपी और उसके दोस्त मनु से विवाद हुआ था। तब अयान और उसके साथियों ने दोनों से मारपीट की थी। इसके बाद दोनों ने उसकी हत्या करने की ठान ली थी। योजना के तहत शहजाद और वसीम घर के पास से अयान को बाइक पर बैठा कर ले शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास ले गए थे। यहां नाबालिग आरोपी पहले से अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद था। बाइक रुकते ही नाबालिग आरोपी औ...