फरीदाबाद, जनवरी 29 -- फरीदाबाद। चंदावली गांव निवासी और नेहरू कॉलेज फरीदाबाद के छात्र कबीर सैनी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) फरीदाबाद नगर का सह मंत्री नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति कार्यक्रम जिला प्रमुख विशाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। प्रांत प्रमुख खेलो भारत डॉ. आजाद भड़ाना ने कबीर सैनी को एबीवीपी का पटका पहनाकर उन्हें सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर विभाग सह संयोजक दीपक भारद्वाज और दियू विभाग संयोजक दिनेश फंदन भी मौजूद रहे। सभी ने कबीर सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...