कबीर सत्संग एवं कबीर लीला का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पूर्णिया, मई 18 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।कसबा प्रखंड के बसंतपुर गांव में आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से कबीर सत्संग एवं कबीर लीला का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमी एवं श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत संत कबीर दास की महिमा गान एवं मंगलाचरण के साथ हुई। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
कबीर लीला का मंचन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कबीर लीला का मंचन रहा। कलाकारों ने संत कबीर के जीवन, उनके संघर्षों तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके विचारों को जीवंत अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। कबीर के दोहे एवं भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.