गिरडीह, जून 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिहोडीह में सद्गुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती पर आयोजित दो दिवसीय कबीर ज्ञान महायज्ञ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। इस आयोजन ने पूरे शहर को कबीरमय बना दिया। शोभायात्रा से लेकर भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण में दिव्य ऊर्जा का संचार किया। दूसरे दिन सोमवार को प्रातःकाल संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर साहब द्वारा रचित ग्रंथ बीजक का पाठ हुआ। इसके बाद सद्गुरु मां के सानिध्य में यज्ञ-हवन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया। यह भी पढ़ें- मगहर में श्रद्धा के साथ मना संतकबीर का 628वां प्रकाट्य दिवसकार्यक्रम का विशेष महत्व सद्गुरु कबीर साहब के प्रकट बेला को महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और हिंदू ह...