कुशीनगर, मई 17 -- कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक की ग्राम सभा भानपुर में स्थित कबीर मठ की भूमि पर कब्जे के प्रयास को लेकर ग्रामीणों व मठ से जुड़े लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। डीएम को शिकायती पत्र देकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं एसडीएम कसया द्वारा पारित आदेशों का अनुपालन कराने की मांग की गई है। शिकायती पत्र में पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप यादव और मठ के महंत ने आरोप लगाया है कि कबीर मठ की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा करा लिया गया, जबकि ट्रस्ट मठ की भूमि का बैनामा करने का अधिकार किसी व्यक्ति को नहीं है। इस मामले में उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा कबीर मठ के पक्ष में स्थगन आदेश पारित किया गया था तथा संबंधित व्यक्ति का नाम भी न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया गया।विवाद बढ़ने पर एसडीएम कसया द्वारा...