गिरडीह, जून 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती पर 28-29 जून को दो दिवसीय कबीर ज्ञान महायज्ञ होगा। महायज्ञ का उद्देश्य कबीर के आध्यात्मिक ज्ञान व समरस समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। झारखंड समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 28 जून को सुबह 7 बजे धर्म जागरण शोभा यात्रा निकलेगी। दिनभर भजन-प्रवचन होंगे। शाम को सद्गुरु मां का उपदेश और मन से संघर्ष नाटक का मंचन होगा। 29 जून को सुबह 8 बजे बीजक का सामूहिक पाठ व विश्व शांति महाहवन होगा। इसके बाद सद्गुरु मां का उद्बोधन, लोक प्राकट्य महोत्सव, दीक्षा-मुंडन संस्कार होंगे। शाम 6 बजे आशीर्वचन के बाद संत कबीर और संत हरिदास जी नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान सद्गुरु मां की तीन पुस्तकों- संत कबीर: भक्त या भगवान, कबीर रमैनी में सत्य का शंखना...