भभुआ, जनवरी 7 -- बिजली कॉलोनी से देवी जी चौक तक जाने वाला मार्ग बना मवेशियों का ठिकाना, रोजाना लग रहा जाम नगर परिषद से राहगीरों व स्कूल संचालकों ने अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के बिजली कॉलोनी के पास चैनपुर रोड से निकलकर देवी जी चौक को जाने वाला कबीर पथ इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है। सड़क पर ही पशुपालकों द्वारा मवेशियों को बांध दिए जाने से इस मार्ग पर आवागमन लगातार बाधित हो रहा है। कबीर पथ शहर का एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन अतिक्रमण के कारण इसकी स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के दोनों ओर मवेशी बांध दिए जाने से मार्ग संकरा हो गया है। ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है। नागरिकों ने बताया कि सुबह और शाम के समय स्थिति तब गंभीर हो जाती ह...