खगडि़या, जून 29 -- महेशखूंट । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र की मदारपुर पंचायत के कबीर आश्रम मदारपुर में हर साल की भांति इस वर्ष भी सद्गुरु कबीर की 627 वीं जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। आयोजित जयंती की अध्यक्षता कबीर मठ के महंत नारायण दास जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जबकि मंच संचालन मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कबीर मठ में झंडोतोलन के साथ प्रारंभ हुआ। इस दौरान कबीर मठ में एक दिवसीय सत्संग आयोजित किया गया। आयोजित सत्संग में दूर दराज के साधु संत के अलावा दर्जनों की संख्या में कबीर के अनुयायी मौजूद थे। कबीर जयंती को लेकर कबीर मठ में चहल-पहल काफी तेज देखी गई। यह भी पढ़ें- कबीर का विचार लोगों के लिए आज भी प्रासंगिक साधु संत आयोजित जयंती को लेकर विशेष रूप से उत्साहित दिखे। सत्संग में आए हुए वक्ता डॉ विवेक महंत ने कबीर ...