मुरादाबाद, जून 25 -- कबीर सेवा दयानाम अनुयाई संस्था समिति ने 28 और 29 जून को मनाए जाने वाली सद्गुरु कबीर की जयंती की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकम को अंतिम रूप दिया। पटपट सराय स्थित कबीर आश्रम में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे डा. जगदीश सरन कश्यप ने बताया कि पहले दिन 28 जून को इसी आश्रम में सुबह छह बजे से 24 घंटे की सतनाम धुन आरंभ की जाएगी। अगले दिन धुन समाप्त होगी। इसके बाद सुबह आश्रम में समाधियों के पास ध्वजारोहण किया जाएगा। 29 जून को ही सायं छह बजे से सात्विक यज्ञ होगा। फिर चौक विधान होगा। रात 8 बजे आरती के बाद भंडारा आरंभ किया जाएगा। संचालन वैपी सिंह ने किया। दीवान कन्हैया, महेश यादव, सुख देव यादव, अतुल जौहरी, अशोक श्रीमाली, लल्तो दास, पुष्पेंद्र श्री माली, जय प्रकाश यादव, टीका राम यादव, विशाल, सनी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...