संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के संत कबीर अकादमी मगहर संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव में संत देवेंद्र दास ताना बाना ग्रुप बनारस ने कबीर भजन की खूबसूरत प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन अभिनव रवि वत्स व स्वीटी सिंह द्वारा शानदार ढंग से किया। कार्यक्रम की शुरुआत संत देवेंद्र दास ने कबीर भजन 'लिखा लिखी की नहीं, देखा देखी है बात। दूल्हा दुलहिन मिल गए फिर गई बारात।' 'तेरा तुझको सौंपता..., 'धीरे धीरे रे मना...', 'बुरा जो देखन मैं चला..', 'ऐसी बानी बोलिये, मन का आपा खोय। औरन को शीतल करे, आपहु शीतल होय।' कबिरा खड़ा बाजार में सबकी खैर, न काहू से दोस्ती न काहू से बैर।' एक श्रृंखला सुनाकर माहौल को कबीर मय कर दिया। इसके बाद 'मेरे राम मेरे...