मधेपुरा, मार्च 6 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगरवाडा पंचायत स्थित कबीर नगर अगाढ़ में सद्गुरु कबीर विचार मंच त्रिदिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया। इसकी शुरूआत शनिवार से भजन कीर्तन व कबीर वाणी से किया गया था। इस कार्यक्रम में कबीरवाणी व भजन के माध्यम से लोग कबीर साहेब की शिक्षा के माध्यम से सामाजिक सुधार की प्रेरणा लेते रहे। इस दौरान जोधपुर राजस्थान के ईश्वर साहब के साथ भागलपुर के संत अभय साहब, जीवन ज्योति केंद्र पूर्णिया के संत महिन्द्र नारायण साहब और कबीर आश्रम बेलसारा के संत रामस्वरूप साहब द्वारा कबीर मत का प्रचार प्रसार के साथ ही उनके सिद्धांतों की व्याख्या सत्संग के माध्यम से किया गया। सद्गुरु कबीर विचार मंच त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन ईश्वर साहब ने कबीर की प्रासंगिकता पर विशेष प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.