संतकबीरनगर, मार्च 2 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी होली के त्यौहार को लेकर रविवार को बखिरा थाने पर अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में शान्ति कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी से आगामी होली के त्यौहार को आपसी भाई चारे से मनाये जाने की बात कही। कबीर की धरती से आपसी भाई चारा का संदेश देने का आह्वान किया। पीस कमेटी की बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के साथ ही बेहतर कानून ब्यवस्था देना शासन की प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए जनता और पुलिस के बीच संबाद आवश्यक है। बैठक में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने होली के त्यौहार को आपसी भाई चारे से मनाए जाने की बात कही। उन्होने त्यौहारों मे डीजे को तेज ध्वनि से न बजाने की बात कही। उन्होंने कहा कि त्योहारों में खलल डालने वाले अराजक तत्वों से सख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.