खगडि़या, जून 29 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गोगरी प्रखंड अंतर्गत अति प्राचीन मठ सदगुरु कबीर मठ बन्नी व मदारपुर कबीर मठ के प्रांगण में एक दिवसीय सदगुरु कबीर साहेब के 629 वीं जयंती परम् पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर महंत श्री रघुनंदन गोस्वामी साहेब जी व मदारपुर मठ के गोस्वामी नारायण दास के पावन सानिध्य में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जिसमें परम् पूज्य गुरुदेव महंत श्री भूपनारायण साहेब जी ने कहा सदगुरु कबीर साहेब का अवतरण इस धरा धाम पर 1456 में हुआ। जब समाज में चारों तरफ कुरीतियां, पाखंडवाद का बोलबाला था, उस काल में सदगुरु कबीर साहेब इन पाखंडवाद एवं कुरीतियों को तोड़कर, जंजीर की बेड़ियों को तोड़कर स्वतंत्र विचार एवं निष्पक्ष विचार से समाज को प्रदर्शित करने वो दिखाने का काम किया। यह भी पढ़ें- कबीर जयंती पर निकाली गयी संत शोभायात्रा,भंडारा का हुआ आयोजन समा...