साहिबगंज, अप्रैल 1 -- साहिबगंज। चैत्र पूर्णिमा पर बुधवार को शहर के गांधी चौक के पास स्थित कबीर आश्रम में एक दिवसीय सत्संग व भंडारा हुआ। इसमें बिहार ,पश्चिम बंगाल व झारखंड के विभिन्न इलाकों से संत, महात्मा , श्रोता व वक्ताओं ने हिस्सा लिया। सत्संग में मुख्य वक्ता संत वेदानंद साहब थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम को यूं ही मर्यादा पुरुषोत्तम नहीं कहा गया है । उन्होंने कहा कि श्रीराम का चरित्र पुत्र, भाई , पति, मित्र, राजा , वनवासी यानी सभी रूपों में आदर्श हंै । प्रत्येक परिस्थिति में धर्म व व्यवहार की मर्यादा का पाठ श्री राम से सीखा जा सकता है । मौके पर महंत गोपाल साहब, महंत रामानंद साहब , संत चेतन साहब, संत जालिम साहब , महंत मसूदन साहब, भागलपुर से मनसुख लाल बाबा, संत मोतीराम , संत आरती साध्वी , संत देवंती साध्वी, संत गायत्री साध्वी. संत ...