सीतामढ़ी, मार्च 11 -- शिवहर। शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में अब कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ सभी वर्ग के लोगों को तीन दिनों के अन्दर मिलेगा। यह निर्णय शिवहर नगर परिषद की मंगलवार को नप के सभापति राजन नंदन सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय में आयोजित सामान्य बैठक में लिया गया। बैठक में नगर परिषद के विकास के संबंध में विचार-विमर्श किया गया तथा विकास से जुड़े छह महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि तीन दिनों के अंदर लाभकों को भुगतान करने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा जो व्यक्ति एपीएल में है और वे इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो व कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन देंगे तो उसको भी नगर परिषद शिवहर द्वारा अपने आंतरिक मद से इस योजना के तहत तीन हजार का भु...