गाजीपुर, जनवरी 5 -- भांवरकोल। क्षेत्र के कबीरपुर कलां (कुंडेसर) गांव में एक सप्ताह से जले ट्रांसफार्मर से करीब 150 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसको लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जो बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। रविंद्र ठाकुर ने कहा कि अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में एसडीओ मुहम्मदाबाद अमित कुमार राय से बताया कि मामला संज्ञान में है। टांसफार्मर उपलब्ध होते ही टीम भेजकर ट्रांसफार्मर की जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...