कबीरधाम, नवम्बर 12 -- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक ही परिवार के पिता और उनके दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में चार लोगों की मौत के बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के बनियाश गांव के पास हुआ है। पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के बनराका गांव निवासी भूपेंद्र कश्यप (40) अपने परिवार के साथ भाई दूज के अवसर पर बुधवार को बहन के घर ग्राम डोंगरिया गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल की दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों वाहनों पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Compulsory Retirement पर आया 'सुप्रीम' फैसल...