पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश का रविवार को पहली बार तहसील पूरनपुर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने ग्राम कबीरगंज में प्रस्तावित छात्रावास निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान और क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। ग्राम कबीरगंज में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान इकबाल सिंह समेत क्षेत्र के लोगों के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि शारदा पार क्षेत्र में अशिक्षा, पिछड़ापन, धर्मांतरण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए क्षेत्र में छात्रावास की स्थापना को उपयोगी कदम बताया गया, जिससे बच्चों को शिक्षा के साथ मूलभूत सुविधाएं भी मिल सकें। बैठक में छात्रावास निर्माण के लिए सहयोग जुटाने को लेकर व्यापा...