हमीरपुर, अक्टूबर 6 -- बिवांर, संवाददाता। एक ओर सरकारी स्कूलों में बच्चों को नि:शुल्क किताबें नहीं मिल पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। विकासखंड मुस्करा के इमिलिया गांव में बसवारी-मौदहा रोड किनारे पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज स्थित है। यहां सरकार की ओर से एनसीईआरटी की किताबें छात्रों को नि:शुल्क दी जाती हैं। बताया जा रहा है कि कॉलेज के एक अध्यापक ने राठ से कबाड़ का काम करने वाले शहंशाह को बुलाकर दो कुंतल से अधिक किताबें कबाड़ में बेच दी। जिसमें सरकारी किताबें भी शामिल थीं। कबाड़ ले जाते समय ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में खरीददार...