मधेपुरा, मार्च 21 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। चोरी के तीन बड़े पाइप कबाड़ दुकान से बरामद होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में खोखसी पंचायत के मुखिया शैलेश कुमार सिंह के आवेदन पर खोखसी पंचायत के बाड़ा गांव के कबाड़ व्यवसायी कुलदीप पोद्दार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए मुखिया शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को उसके गोदाम के पश्चिमी भाग से लोहे की चार बड़ी पाइप चोरी हो गयी। सुबह में खोजबीन के क्रम में तीन पाइप आरोपी के दुकान से बरामद हुआ। जबकि एक पाइप उसके घर के निकट सड़क किनारे मिला। पाइप झाड़ी में छिपा कर रखा गया था। चोरी का सामान बरामद होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस के आने पर कबाड़ दुकान से बरामद तीनों पाइप उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से चोरी...