दरभंगा, मार्च 25 -- दरभंगा। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर कबाड़ी (स्क्रैप) मार्केट पर पड़ा है। रद्दी कागज-गत्ता, प्लास्टिक व लोहे के स्क्रैप से लेकर एल्युमिनियम, तांबा आदि की कीमतों में भारी उछाल आया है। इससे व्यवसायी उत्साहित दिख रहे हैं। कूड़ा-कचरा बीनने वालों की भी आमदनी बढ़ी है। कबाड़ सामग्री के दाम में इजाफे से आम लोग घरों के स्क्रैप बेचने को उत्साहित हैं। मंगलवार को शहर के कबाड़ीखानों में प्लास्टिक 20-22 रुपए किलो की दर से बिकी तो लोहे की खरीदारी दुकानदारों ने 30 रुपए प्रतिकिलो की दर से की। वहीं, अखबार, मैगजीन, कॉपी आदि 24-25 रुपए और गत्ते की बिक्री 22 रुपए किलो की दर से हुई। एल्युमिनियम व कॉपर के दाम में भी भारी बढ़ोतरी दिखी। बाजार में एल्युमिनियम स्क्रैप 200 और तांबा की बिक्री 600 रुपए प्रति किलो की दर से हुई। कबाड़ीखाना संचालक मो. र...