बरेली, मई 14 -- नवाबगंज। एक कबाड़ी ने किसान को चोरी की हैरो बेच डाली। इसकी जानकारी पर किसान ने कई बार कबाड़ी से अपनी हैरो वापस लेने को कहा तो वह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिससे परेशान किसान ने पुलिस को तहरीर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के दलेल नगर गांव के नत्थूलाल का आरोप है कि उन्होंने एक माह पूर्व बरखन गांव में कबाड़ की दुकान से 43500 रुपये में एक हैरो खरीदा था। कुछ दिन पूर्व उन्हें पता चला कि कबाड़ी ने उनके हाथ जो हैरो बेची है वह चोरी की है। जिसपर वह कबाड़ी के पास गए और उससे अपनी हैरो वापस लेने को कहा लेकिन वह टाल मटोल करने लगा। जब उन्होंने उससे कई बार हैरो वापस लेने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...