मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में जानसठ रोड फ्लाईओवर के नीचे एक कबाड के गोदाम में आग लग गयी। गत्तों में आग लगने आग भडक गयी। दमकल विभाग की दो गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में थाना सिविल लाइन पुलिस ने गोदाम संचालक के खिलाफ अवैध तरीके से गोदाम चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में जानसठ फ्लाईओवर के नीचे इमरान निवासी दक्षिणी खालापार का कबाड़ का गोदाम है। सोमवार देर रात 11 अचानक गोदाम में आग लग गयी। गोदाम के भीतर व बाहर पडे गत्तों में आग लगने से आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाडियां मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम मालिक ने बताया कि आग में लगभग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.