मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में बच्चों द्वारा बनाया गया टीएलएम । प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों को शिक्षण अधिगम सामग्री बनाने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें कबाड़ से जुगाड़ स्लोगन के अंतर्गत बेकार वस्तुओं से टी एल एम बनवाया गया सभी बच्चों को फाइबर की प्रयोग न होने वाली सीट उपलब्ध कराई गई और उन पर विज्ञान, गणित, सामाजिक विषय, इतिहास आदि विषयों के टी एल एम बनवाए गए जिसमें विद्यालय के बच्चों ने अपनी रुचि और प्रतिभा का प्रस्तुतीकरण प्रभावशाली ढंग से किया सभी बच्चे शिक्षण अधिगम सामग्री बनाकर बहुत प्रसन्न हुए और लर्निंग बाई डूइंग या करके सीखो कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षण कार्य में बच्चों की रुचि देखने लायक थी । शिक्षण अधिगम सामग्री बनाने में आरुषि का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ...