हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- भूपेश कन्नौजिया, हल्द्वानी। नवाचार और जुनून की मिसाल पेश करते हुए तीन युवाओं ने कबाड़ हो चुकी पुरानी कार को आधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलकर नया आयाम दिया है। यह कार एक बार चार्ज करने पर करीब 270 किमी की दूरी तय करती है। यही नहीं चार लोगों की बैठने क्षमता वाली कार पहाड़ी मार्गों की कसौटी पर भी खरी उतरी है। जवाहर नगर निवासी सैय्यद रिजवान पेशे से हार्डवेयर व्यवसायी हैं लेकिन उनमें कारों और उनमें इस्तेमाल होने वाली तकनीकी के प्रति खासा क्रेज है। इसी के चलते वह अक्सर कमुलवागांजा स्थित अपने भाई सैय्यद असलाम अली की वर्कशॉप में आते जाते रहते हैं। ऐसे ही कबाड़ पड़ी एक पुरानी कार पर उन्होंने अपना प्रयोग शुरू किया, इस पुरानी गाड़ी को आधुनिक ईवी में बदलने और उसकी कार्यक्षमता को निखारने के लिए उन्होंने अपने दो और दोस्त मणि ग...