कबाड़ बीनने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
काशीपुर, जून 29 -- काशीपुर संवाददाता। कबाड़ बीनने का काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सरवरखेड़ा निवासी 40 वर्षीय राकेश पुत्र रामनिवास यहां दढ़ियाल रोड स्थित एक कबाड़ी के लिए कबाड़ बीनने का काम करता था। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी। कहा कि दुकान से कुछ दूरी पर एक प्लाट में राकेश का शव पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.