देवरिया, अप्रैल 9 -- रामलक्षन, हिन्दुस्तान संवाद। आरपीएफ की टीम ने बुधवार की शाम रामलक्षन क्षेत्र के जंगल पिपरा चौराहा पर एक कबाड़ की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान से रेल पटरी की 350 पीस पैंडल क्लिप, एक पीस जंगल प्लेयर, 9 पीएसपी और कुछ अन्य सामान बरामद हुए।छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदार पप्पू गुप्ता फरार हो गया। टीम ने उसके पिता मोहन गुप्ता को हिरासत में ले लिया। टीम बरामद सामानों को भी जब्त कर ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि छापेमारी करने टीम गई थी। कबाड़ की दुकान से रेलवे के सामान बरामद हुए हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...