कबाड़ की दुकान में छापा, 690 किलो एलटी एबीसी तार
लखनऊ, मई 31 -- गोमतीनगर में 29 मई को अवर अभियंता (जेई) सौरभ कुशवाहा ने टीम के साथ सीएमएस पुलिस चौकी के पास कबाड़ की दुकान में छापा मारा। टीम को मौके से 690 किलो एलटी एबीसी तार मिला था। अवर अभियंता ने गोमतीनगर थाने में कबाड़ दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जेई सौरभ ने बताया कि 29 मई को सीएमएस पुलिस चौकी के पीछे कबाड़ी की दुकान में छानबीन की तो 690 किलो तार मिला। जेई ने बताया कि बहराइच के कुटहना निवासी दुकान मालिक जमील से पूछताछ की गई। टीम ने तार अपने कब्जे ले लिया और थाने में तहरीर दी। गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार गया। वहीं, जेई भी यह बता नहीं सके हैं कि इतनी अधिक मात्रा में तार कहां से चोरी हुआ है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
अज्ञात पर केबल चोरी का आरोप लखनऊ। बीकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.