नोएडा, मई 28 -- नोएडा, संवाददाता। मोरना गांव में टीनशेड में बनी दो दुकानों में गुरुवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। कबाड़ आदि होने के चलते आग भड़कती चली गई। चारों तरफ धुआं फैल गया। आसपास खड़े दो ई-रिक्शा भी चपेट में आ गए। दमकलकर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। लोगों ने एक दुकान से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग भड़कनी शुरू हो गई। पड़ोस की कबाड़ की दुकान तक भी पहुंच गई। लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास करते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मोरना गांव स्थित कबाड़ की दुकानों में गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकलकर्मियों को दो गाड़ी के साथ वहां रवाना किया गया। वहां जाकर पता चला कि गांव में टीनश...