गाज़ियाबाद, दिसम्बर 29 -- गाजियाबाद, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की कबाड़ एंबुलेंस और वाहनों को स्क्रैप में खरीदने के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। वाहनों को कबाड़ में निस्तारित कराने के लिए जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई भी ठेकेदार आगे नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग में 35 से ज्यादा जर्जर और अनुपयोगी वाहन खड़े हुए हैं। विभाग के परिसरों में वाहन खड़े-खड़े जंग खा रहे हैं। इनमें ज्यादातर पुरानी एंबुलेंस, वैन और अन्य सरकारी वाहन शामिल हैं, जो वर्षों से उपयोग में नहीं हैं। कई वाहन तकनीकी खराबी के कारण लंबे समय से खड़े हैं। विभाग अब फिर से निविदा प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि जल्द से जल्द वाहनों का निस्तारण कराया जा सके। एंबुलेंस के नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा का कहना है कि कबाड़ वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.