पाकुड़, जून 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मुफ्त बांटी जाने वाली किताबों को बाजार में बेचने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। एडीपीओ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीईओ सुमिता मरांडी ने मौके पर पहुंचकर एक कबाड़ी वाले की साइकिल की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में सरकारी किताबें बरामद हुईं। बरामद किताबों को जनता की मौजूदगी में सुरक्षित रखवा दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। विभाग की ओर से इस मामले में थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है। बीईईओ सुमिता मरांडी के अनुसार, यह किताबें पाकुड़ जिले की हैं या किसी अन्य जिले की, यह गहन जांच का विषय है। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह किताबें कहां से लाई जा रही थीं। हालांकि, अधिकारी के इस बय...