बिजनौर, मई 30 -- नजीबाबाद। पालोमल कॉलोनी कबाड़ी मार्केट में एक कैंटर पर बिजली का तार गिर गया और आग लग गई। आग की चपेट में प्लास्टिक का गोदाम भी आ गया जिसमें प्लास्टिक का सामान और कुछ पुराने टायर जल गए। मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। शनिवार की सुबह अचानक कबाड़ी मार्केट में एक कैंटर पर बिजली का तार गिर गया और उसमें आग लग गई। उधर आग की चपेट में असलम का गोदाम भी आ गया जिसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं रफीक अहमद का टाटा 407 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं आग की चपेट में आकर तस्लीम की पिकअप कार भी जल गई। यह भी पढ़ें- पांच वर्ष बाद भी मुआवजा न मिलने पर दुकानदार का तहसील परिसर में धरना क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।घटना...