कोडरमा, अप्रैल 13 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड के बरियारडीह स्थित मनोज कबाड़ी दुकान के पास रविवार की सुबह भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के समीप पड़े कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर दुकान में रखे हजारों रुपये का कबाड़ जलकर खाक हो गया, वहीं आसपास के पेड़-पौधों को भी भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में आग तेजी से फैलती है, लेकिन जिला मुख्यालय से सतगावां की दूरी लगभग 70 किलोमीटर होने के कारण सूचना देने के बावजूद दमकल की टीम समय पर नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों ने बार-बार हो रही अगलगी की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन से सतगावां प्रखंड में स्थायी रूप से 'मिनी दमकल' की व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.