धनबाद, मई 15 -- धनबाद। भूली थाना क्षेत्र स्थित अमन सोसाइटी गेट नंबर तीन के पास गोल्डन कबाड़ी गोदाम में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध सामान जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोदाम में चोरी के तार, बाइक और कारों के पार्ट्स रखे गए हैं। सूचना मिलने पर भूली ओपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही गोदाम में काम कर रहे लोग फरार हो गए। जांच के दौरान गोदाम से करीब एक हजार कटी हुई कार की चेचिस, 500 किलो तांबे का तार, कई बाइक के पार्ट्स और कारों के कटे हुए पुर्जे बरामद किए गए। गोदाम संचालक सैयद मोहम्मद आरिफ उर्फ गोल्डन इससे संबंधित कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने जब्त सामान को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। मामले में भूली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...